फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Temporary workers should be regular

अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करे सरकार

Thu, 26 Nov 2015 01:23 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
Temporary workers should be regular

सर्व धर्म सेवा समिति ने केंद्र और राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए एसपीओ को नियमित न किए जाने पर रोष जताया। समिति ने भाजपा की केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कठुआ में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष राबिन शर्मा ने कहा कि भाजपा ने आम लोगों के साथ तो विश्वासघात किया ही है।

अस्थायी कर्मचारियों की आस भी टूटती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि एसपीओ और बीडीसी सदस्यों को लेकर सरकार की चुप्पी से साफ होता है कि सत्ता में आने के बाद उन्हें आम आदमी की परेशानियों से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में काम कर रहे इन कर्मचारियों को आस थी कि उन्हें नियमित किए जाने के साथ ही उनकी सुनवाई होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि एसपीओ के वेतन बढ़ोत्तरी की कई बार घोषणा केंद्र सरकार ने की है, लेकिन घोषणाओं पर अमल नहीं हो पाया है। एसपीओ आज भी वेतन बढ़ोत्तरी के अलावा नियमितीकरण के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि जल्द सरकार ने अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की तो समिति सदस्य आंदोलन के लिए मजबूर हो जांएगे। बैठक में प्रणव शर्मा, अर्जन कुमार, अंकुश जसरोटिया आदि शामिल  रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed