फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Temporary workers of Jalshakti department demonstrated

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Temporary workers of Jalshakti department demonstrated
कठुआ। नियमित किए जाने की मांग को लेकर पिछले 36 दिनों से जारी हड़ताल के बावजूद सरकार की ओर से कोई कदम न उठाए जाने पर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने कड़ा रोष जताया है। शुक्रवार को विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में जमा हुए हड़ताली कर्मियों ने जोरदार नारेबाजी करते उन्हें जल्द पक्का करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल कर्मचारी नेता पुष्पराज ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार के पास चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की मांग पूरा करने के लिए फंड नहीं है। जबकि प्रधानमंत्री के लिए करोड़ों की कीमत के विशेष विमान खरीदने के साथ नए संसद भवन को बनाने के लिए फंड का कोई अभाव नही है। उन्होंने कहा कि एक महीने से ज्यादा समय से चल रही उनकी हड़ताल से बने हालात के बाद भी सरकार नींद से नहीं जाग रही है। इसके परिणाम आने वाले दिनों में अच्छे नहीं होंगे। क्योंकि अब उन्होंने फैसला कर लिया है कि एक अगस्त से संभाग के सभी कर्मचारी जम्मू में अपना धरना प्रदर्शन करेंगे और इसे तब तक जारी रखेंगे जब तक सरकार विभाग के 23 हजार अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए पहल नहीं करती है। प्रदर्शन में गगनदीप सिंह, नरेश कुमार, धर्मपाल, सुनील शर्मा, राकेश कुमार, संतोष राज, सुरेंद्र सिंह, भवनीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed