फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   temperature decreases in hilly areas

पर्वतीय इलाकों में सर्द हुआ मौसम

Sun, 08 Nov 2015 08:48 PM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
temperature decreases in hilly areas

मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आने लगा है। पिछले दिनों हुई बारिश की फुहार के बाद मौसम तो खुला लेकिन अब आसमान में बादलों की मौजूदगी से सूरज की किरणों पर हावी होने लगी है।

विज्ञापन


रविवार को सुबह से लेकर शाम तक मौसम में ठंडक घुली रही। बीच बीच में धूप निकली लेकिन कुल मिलाकर दिनभर बादलों ने सूरज की किरणों की तपिश पर अंकुश लगाए रखा। नवंबर के पहले पखवाड़े से तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है।
विज्ञापन


दिन के समय जहां हल्की ठंडक का माहौल है तो सुबह और शाम के समय तो ठंड का असर बढ़ रहा है। रात को ठंडी बयार से तापमान लुड़कने लगा है। मैदानी इलाकों से अधिक पर्वतीय इलाकों में ठंड हो गई है। जिले के पर्वतीय इलाकों में अभी से सर्द मौसम का अच्छा खासा असर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर बर्फ से ढंके पर्वतीय इलाकों से सटे आबादी वाले क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। उल्लेखनीय है कि हिमाचल और भद्रवाह से सटे जिले के पर्वतीय इलाकों में दो दफा बर्फबारी हो चुकी है।


पहाड़ों के दक्षिणी हिस्से की ढलान पर बर्फ पिघल रही है लेकिन चोटियों और उत्तरी ढलान पर बर्फ लगातार जमी हुई है। ऐसे में सुबह और शाम के समय बर्फीली हवाओं का पूरे मौसम पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed