{"_id":"6265a11b4a48873588548cf6","slug":"teachers-raised-demand-to-implement-old-pension-scheme-kathua-news-jmu2584890144","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की उठाई मांग
शिक्षकों की समस्याओं को उजागर करते जम्मू कश्मीर गवर्नमेंट टीचर्स फोरम के प्रधान प्रवीण सिंह। सं
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। जम्मू कश्मीर इंचार्ज लेक्चरार फोरम और जम्मू कश्मीर गवर्नमेंट टीचर्स फोरम की ओर से संयुक्त रूप से रविवार को पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान फोरम के प्रधान अमरनाथ ठाकुर ने पुरानी पेंशन योजना सहित कई मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर हमारी सभी मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
अमर नाथ ठाकुर ने आगे कहा कि गत दिनों उन्होंने प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग बीके सिंह से अपील की कि सभी प्रभारी राजपत्रित अधिकारियों और व्याख्याताओं की नियमितीकरण प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए। साथ ही पूरे जम्मू और कश्मीर के विभिन्न जिलों में सेवारत अन्य जिलों के सभी शिक्षकों को उनके गृह जिलों में वापस भेजा जाना चाहिए। उन्होंने सभी जिलों में शिक्षण कर्मचारियों के पक्ष में आनलाइन स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग करने के अलावा विभिन्न जिलों में तैनात शिक्षकों की पदोन्नति सूची बिना किसी देरी के जारी करने की मांग की। वहीं जम्मू कश्मीर गवर्नमेंट टीचर्स फोरम के अध्यक्ष परवीन सिंह ने उपराज्यपाल से केंद्र शासित प्रदेश के सभी कर्मचारियों के पक्ष में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना उन सभी कर्मचारियों का अधिकार है जिन्हें 31-12-2010 के बाद नियुक्त किया गया था। इसे उनसे छीना नहीं जा सकता है। लिहाजा इसे जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए। शिक्षकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो पूरे जम्मू कश्मीर में बड़े विरोध प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मजबूर किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी सरकार पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।