फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Teacher met Director of Education the , demanded a probe of transfers

शिक्षा निदेशक से मिले शिक्षक, तबादलों की जांच कराने की मांग

Sat, 29 Nov 2014 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sat, 29 Nov 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
Teacher met Director of Education the , demanded a probe of transfers

शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर जेके यूनाइटेड स्कूल टीचर्स एसोसिएशन ने स्कूली शिक्षा निदेशक से भेंट की। इसके साथ ही जीएडी के आदेश क्रम 07 के तहत रद्द हुए तबादलों की जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन


सदस्यों ने कहा कि विभाग को शिक्षकों की मांगाें को पूरा करना चाहिए ताकि शिक्षा विभाग की व्यवस्था बनी रहे।

सदस्यों का नेतृत्व कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष हरि सिंह ने कहा कि कई महीनों से शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। इसके बावजूद भी शिक्षकाें ने अपना कार्य नहीं छोड़ा है लेकिन विभाग को चाहिए कि शिक्षकाें की मांगों को पूरा करे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार अपनी जड़े किस प्रकार मजबूत कर चुका है। इसके साथ ही विभाग इसके लिए क्या कदम उठाएगा इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि पहले विभाग ने तबादलों के आदेश जारी किए लेकिन जीएडी ने उन्हीं को रद्द कर दिया। ऐसे में इस बात को स्पष्ट किया जाना चाहिए कि तबादलों के पीछे क्या कारण था।


इसके लिए तबादलों की जांच की जानी चाहिए और गलत तबादलों को ही रद्द किया जाना चाहिए। इसके साथ ही केडर स्तर के शिक्षकों की पदोन्नति देना, स्कूलों को अपग्रेड करना, मिड-डे-मील के तहत राशन सप्लाई के मुद्दाें को भी उठाया गया।

उन्होंने बताया कि स्कूली शिक्षा निदेशक ने सभी मांगों को नोट किया और जल्द इन पर गंभीर कदम उठाने का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed