फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   take food sample from factory

फैक्ट्री से खाद्य सामग्री के भरे सैंपल

Thu, 07 Jan 2016 01:22 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
take food sample from factory

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ड्रीमलैंड पार्क से सटी फैक्ट्री में बुधवार को दबिश दी। टीम के पहुंचने पर फैक्ट्री में काम बंद था, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद गजक के सैंपल भर लिए।

विज्ञापन


टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी सुभाष रैणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर फैक्ट्री में दबिश दी गई है। खाद्य पदार्थों के बनाने को लेकर कर्मचारियों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई भी मौजूद नहीं था। फिलहाल उन्होंने गजक का सैंपल भरा है जिसमें मूंगफली का प्रयोग किया जाता है। गौरतलब है कि अमर उजाला ने फैक्ट्री में पांव से मसलकर मूंगफली के छिलके उतारने की प्रक्रिया को उजागर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने मुखर्जी चौक पर स्थित एक दुकान से भी सैंपल भरे हैं। मुखर्जी चौक पर स्थित इस मशहूर दुकान पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग पूरी चना का स्वाद लेने पहुंचते हैं।


विभाग को एक उपभोक्ता ने पूरी में कीड़े मिलने की शिकायत की थी, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मैदे के सैंपल भर लिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों जगह से लिए गए सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे और यदि खाद्य पदार्थों में गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed