फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Syed Altaf Bukhari launches Apni Party in Srinagar Jammu Kashmir

अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी की सियासत में सबसे बड़ा बदलाव, बुखारी ने किया 'अपनी पार्टी' का एलान

Sun, 08 Mar 2020 03:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 08 Mar 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
Syed Altaf Bukhari launches Apni Party in Srinagar  Jammu Kashmir
अल्ताफ बुखारी - फोटो : अमर उजाला, फाइल

पूर्व मंत्री और पीडीपी के पूर्व नेता सैयद अल्ताफ  बुखारी के नेतृत्व में आज यानी कि रविवार को जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी अस्तित्व में आ गई। पार्टी का एलान बुखारी के लाल चौक स्थित आवास पर किया। शनिवार को पार्टी से जुड़ने वाले नेताओं की अहम बैठक हुई, जिसमें नए दल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस बीच पीडीपी को एक तगड़ा झटका लगा है।  

विज्ञापन
 

#WATCH Former J&K Minister Syed Altaf Bukhari launches Apni Party in Srinagar, J&K https://t.co/blO57bB5wh

विज्ञापन
— ANI (@ANI) March 8, 2020

जानिए अल्ताफ बुखारी ने क्या-क्या कहा और किस पर कसे तंज

बुखारी ने कहा कि ये पार्टी लोगों की तर्कसंगत आकांक्षाओ का ध्यान रखेगी। हमारी पार्टी ऐसा कोई वादा नहीं करेगी जो सच पर आधारित नहीं हो। उन्होंने कहा कि अगर बख्शी साहब(बख्शी गुलाम मोहम्मद) के साथ मेरी तुलना की जाती है तो ठीक है। मुझे याद आता है कि बख्शी साहब का पॉलिटिकल और इकोनॉमिक विजन था। उसी विजन को आज उभारने की जरूरत है। 

बुखारी ने कहा कि चाहे छोटा व्यवसाी हो या बड़ा सबकी हालत खराब है। उन्होंने कहा कि हम चुप बैठते लेकिन मेरे जमीर ने मुझे यह इजाजत नहीं दी। उन्होंने कहा कि जो भी सियासी कैदी हैं उन्हें रिहा किया जाना चाहिए। कुछ हमारे साथ थे जो आज भी प्रदेश से बाहर की जेलों में बंद हैं।

दिल्ली की सियासत उन्होंने कहा कि हम इस नजर से नहीं देखते कि दिल्ली में कौन राज कर रहा है। हम उसे भारत सरकार की नजर से देखते हैं। हमें उनके साथ चलना है। उन्होंने कहा कि अल्ताफ बुखारी इंडिपेंडेंट है और खुद फैसला लेता है। जब मैं सियासत में आया तब भी मेरा अपना फैसला था। कहा कि दिल्ली और जम्मू कश्मीर के बीच अविश्वास का माहोल है।

विज्ञापन

जानिए अल्ताफ बुखारी ने क्या-क्या कहा और किस पर कसे तंज

बुखारी ने कहा कि कश्मीर के लोग स्टेट हुड चाहते हैं यही जम्मू के लोग भी चाहते हैं। अगर इन मुश्किलों को हम नहीं उभारेंगे तो कौन उभारेगा। कहा कि पहले कौन किस पार्टी के साथ था उससे कोई फर्क नहीं। हम पहले जम्मू कश्मीर के बाशिंदे हैं फिर किसी पार्टी के सदस्य।

पार्टी में शामिल हुए और शामिल होने वाले नेताओं को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ओल्ड एंड यंग चेहरों का मिक्स्चर है। पार्टी में अनुभवी और युवाओं की जरूरत है। कहा कि आज का दिन महिलाओं का दिन है, आज के दिन ही नहीं उन्हें हर दिन इज्जत दी जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed