फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sweet shop burnt by fire

आग से मिठाई की दुकान जली

विज्ञापन
sweet shop burnt by fire
कठुआ। कठुआ-जखबड़ मार्ग पर बडाला चौक के पास अचानक लगी आग से एक मिठाई की दुकान पूरी तरह से जलकर तबाह हो गई। इस घटना में पीड़ित दुकानदार के अनुसार उसे लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

सोमवार हुई इस घटना के संबंध में दुकानदार मंगल दास ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे दुकान के आसपास से गुजरने वाले लोगों ने उसे आग लगने के बारे में जानकारी दी। आनन फानन जब वह अपनी दुकान पर पहुंचा, तो बंद पड़ी दुकान में से काफी तेज आग की लपटें उठ रही थी। पहले तो स्थानीय लोगों के साथ उसने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब उनके सभी प्रयास असफल हो गए। तो उन्होंने इसकी सूचना फायर सर्विस को दी। मौके पर पहुंची फायर सर्विस एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में कर लिया, लेकिन इस दौरान दुकान के अंदर रखी लाखों रुपये की चार फ्रिज के साथ तैयार मिठाईयां, नगद पैसे और किराना का सामान जलकर राख हो गया। जिसके चलते उसे लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं इस घटना पर दुख जताते हुए नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा ने जिला प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहायता दिए जाने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed