फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   svakcchta ka diya sandesh

Kathua News: स्वच्छता रैली से एनएसएस स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छ शहर का संदेश

विज्ञापन
svakcchta ka diya sandesh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। आजादी के जश्न के साथ स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) कठुआ के एनएसएस स्वयंसेवकों ने सड़कों पर उतरकर शहर को साफ सुथरा बनाने का आह्वान किया। स्वयंसेवकों ने लोगों से स्वच्छता जागरूकता रैली में छात्रों ने लोगों को साफ-सफाई अपनाने और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।


कॉलेज परिसर से शुरू हुई यह रैली मिनी सचिवालय तक निकाली गई। विद्यार्थियों ने हाथों में स्वच्छता संबंधी स्लोगन और संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे स्वयंसेवकों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतिभागियों ने रैली के माध्यम से संदेश दिया कि स्वच्छ शहर केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही संभव है। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने, कचरे को इधर-उधर न फेंकने, कचरे का उचित निस्तारण करने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का संदेश दिया। छात्रों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें स्वच्छता को केवल किसी अभियान या विशेष दिवस तक सीमित नहीं रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed