फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sumo rolled into ditch, four killed, five injured

खाई में लुढ़की सूमो, चार की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
Sumo rolled into ditch, four killed, five injured
बिलावर क्षेत्र में दुर्घटना ग्रस्त हुई सूमो। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। बिलावर कटली मार्ग पर सूमो खाई में लुढ़कने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा शुक्रवार दोपहर सवा बारह बजे के लगभग हुआ, जब बिलावर से मल्हार की ओर जा रही सूमो तीखे मोड़ पर चालक के नियंत्रण से बाहर चली गई और खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन

सौ मीटर गहरी खाई में वाहन के गिरते ही दुर्घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। दुर्घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि एक ने जीएमसी जम्मू ले जाते समय दम मोड़ दिया। अन्य पांच को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बिलावर में भर्ती करवाया गया। इसके बाद जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। हादसे में मृतकों की पहचान 75 वर्षीय रसाल चंद मल्हार निवासी, 65 वर्षीय जयंती देवी मल्हार निवासी और 102 वर्षीय फावो बेगम मल्हार निवासी के रहने वालों के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों की पहचान 65 वर्षीय बशीर अहमद मल्हार निवासी, 60 वर्षीय शामिली बेगम मल्हार निवासी, 65 वर्षीय शान्ग मोहम्मद मल्हार निवासी, 28 वर्षीय आसिफ मल्हार निवासी, 38 वर्षीय सरफराज डोडा निवासी और 15 वर्षीय आहीदा राशिद बिलावर के दंरुग निवासी के रूप में हुई है। वहीं, तीन मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। मल्हार पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात सूमो चालक की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

.................
दो साल पहले ही हुआ था दर्दनाक हादसा, नौ लोगों की हुई थी मौत
कटली मल्हार सड़क पर दो वर्ष पूर्व भी एक टाटा सुमो 300 मीटर गहरी खाई में गिरी थी, जिसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ब्लॉक चेयरमैन लोहाई मल्हार कमल कुमार ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2 वर्ष पूर्व भी सड़क हादसे में कई जानें चली गई थी लेकिन संबंधित विभाग की ओर से बिना अनुमति के दूरदराज के इलाकों में चलने वाले वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस पर आरोप लगाया कि पहाड़ी लिंक मार्गों पर कई खटारा वाहन चल रहे हैं, जिनके पास सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब नंबर के कई वाहन और हिमाचल प्रदेश नंबर के कई वाहन सड़कों पर दौड़ते हैं और धड़ल्ले से ओवर लोडिंग की जा रही है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस या जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से वाहन चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते 2 वर्ष उपरांत एक बार फिर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई। ब्लॉक के चेयरमैन और इलाके के कई जनप्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्त कठुआ से मांग की है कि बिना अनुमति के इन लिंक मार्ग पर चलने वाले वाहनों को सीज किया जाए ताकि आने वाले दिनों में इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
गांव में मातम का माहौल
मल्हार इलाके के 3 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद मल्हार गांव में मातम का माहौल है। मल्हार निवासी रफीक अहमद, गुलजार अहमद और अन्य लोगों ने बताया कि दूरदराज इलाके के कई हजारों लोग आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने गांव को जोड़ने के लिए सड़कें तो बनाई हैं लेकिन इन दूरदराज इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। लोगों ने कहा कि सरकार की ओर से कई वर्ष पूर्व मल्हार सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन इसके बाद आज तक सड़क पर हुए गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई।
..................
बनी, बसोहली के इलाके में हिमाचल की गाड़ियां चलती हैं। बसोहली के बहुत से लोग इन इलाकों में रहते हैं। दुर्घटना ग्रस्त वाहन के पास रूट परमिट था या नहीं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।
पवन सिंह, डीटीआई कठुआ
.............
रूटीन में शिकायत के आधार पर परमिट उल्लंघन मामलों की जांच की जाती है। हिमाचल या अन्य प्रदेश के पंजीकृत वाहनों को बिना परमिट चलने पर जिले में सीज किया जाएगा। हादसे के संबंध में टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। व्यापक स्तर पर अभियान चलाकार सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

सुनील कुमार
आरटीओ कठुआ
............
किसी भी निजी वाहन को यात्रियों को बिठाकर इन दूरदराज इलाकों में वाहन चलाने की अनुमति नहीं है। कोई भी वाहन चालक अगर बिना अनुमति के यात्रियों को बिठाकर इन पहाड़ी लिंक मार्गों पर वाहन चलाता हुआ पाया जाता है तो उस वाहन को सीज किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि भविष्य में इस प्रकार के सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
संदेश कुमार शर्मा
एडीसी बिलावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed