फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sukarala Mata women's self-help group is an example of innovation

Kathua News: सुकराला माता महिला स्वयं सहायता समूह नवाचार की मिसाल

विज्ञापन
Sukarala Mata women's self-help group is an example of innovation
बपने बनाए गए उत्पाद की पैकिंग में व्यस्त सुकराला माता महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य। स्रोत क
जिले की दूरदराज पंचायत दन्नी की दस महिला किसानों द्वारा गठित ‘सुकराला माता महिला स्वयं सहायता समूह’ आज ग्रामीण महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है। समूह की अध्यक्ष रीता ठाकुर के नेतृत्व में ये महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन


सितंबर 2024 में कृषि उत्पादन विभाग कठुआ द्वारा ‘कठुआ खेती’ ब्रांड के अंतर्गत समूह को मोरिंगा (सहजन) की पत्तियों, जड़ों और फलों से अचार एवं पाउडर तैयार करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का व्यावहारिक लाभ उठाते हुए समूह ने अमरनाथ यात्रा 2025 के दौरान अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई और बिक्री के माध्यम से अच्छा लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, सर्दियों के मौसम में समूह ने व्हाइट बटन मशरूम की खेती को प्राथमिकता दी। कृषि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में इन महिलाओं ने मशरूम उत्पादन की विधियों को अपनाया और स्थानीय बाजार में सफलतापूर्वक बिक्री कर आय प्राप्त की। समूह की अध्यक्ष रीता ठाकुर ने जानकारी दी कि उनके समूह ने बांस, सूरन, आंवला, कटहल और अन्य मौसमी सब्जियों से तैयार अचार की बिक्री कर लगभग 50,000 की कमाई की है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद महिलाएं नवाचार, परिश्रम और सामूहिक प्रयासों से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग की नोडल अधिकारी पूजा अंदोत्रा ने बताया कि सुकराला माता समूह की सफलता ने अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी विभाग से जुड़ने और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि यह समूह कठुआ जिले में महिला सशक्तिकरण का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा है, जो ग्रामीण विकास और सामाजिक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed