फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Students Organised Awareness Rally

Kathua News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
Students Organised Awareness Rally
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, बसोहली में शपथ दिलाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, बसोहली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने मतदाता दिवस के बारे में अपने विचार रखे और
मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। वहीं, कस्बे में जागरूकता रैली भी निकाली।
पहले चरण में स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छह विद्यार्थियों ने भाग लेकर मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मतदान की प्रक्रिया में शत-प्रतिशत भागीदारी करने की अपील की। वहीं, इस मौके पर सभी को निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात स्कूल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई, जो की पलाही से होती हुई वापस मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद तहसीलदार बसोहली सागर विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि इस वर्ष 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि भारत दुनिया में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमारा वोट ही देश का भविष्य निर्धारित करता है, लिहाजा अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना हमारी देश के प्रति सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जो विद्यार्थी 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं वह अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं। स्कूल के प्रधानाचार्य बृजभूषण शर्मा ने कहा कि इस आयोजन का मकसद मतदाताओं को उनके वोट के मूल्य के बारे में अवगत करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed