{"_id":"685316dc2446a631180fc22c","slug":"strong-demonstration-in-fatehpur-tapper-for-ration-kathua-news-c-201-1-knt1006-121177-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: राशन के लिए फतेहपुर टप्पर में जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: राशन के लिए फतेहपुर टप्पर में जोरदार प्रदर्शन
Thu, 19 Jun 2025 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
राशन न मिलने पर जनवितरण विभाग के खिलाफ बनी में प्रदर्शन करते फतेहपुर टप्पर के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनी। फतेहपुर टप्पर क्षेत्र के ग्रामीणों को सरकारी राशन के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
इससे परेशान राशन कार्ड धारकों ने बुधवार को मेला ग्राउंड में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि जनवितरण विभाग की लापरवाही से गरीब लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।
प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने बताया कि बीपीएल कार्ड होने के बावजूद पिछले सात महीनों से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। इसकी कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
इस कारण गरीब परिवार भुखमरी की स्थिति में हैं। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक जीवनलाल ने कहा कि गांव के अधिकतर लोग बीपीएल श्रेणी में आते हैं, ऐसे में राशन न मिलना उनके साथ अन्याय है। प्रशासन को इस मामले में शीघ्र कार्यवाही करनी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय में भी ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने कहा कि गरीबों का राशन रोका जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें आश्वासन दिया कि जिन कर्मचारियों ने लापरवाही की है, उनके खिलाफ सख्ती की जाएगी।