{"_id":"6799281a5be41ecfd9094274","slug":"street-light-not-working-kathua-news-c-201-1-knt1008-116942-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एक साल से सोलर लाइट खराब, नगर कमेटी ने नहीं करवाई ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एक साल से सोलर लाइट खराब, नगर कमेटी ने नहीं करवाई ठीक
Wed, 29 Jan 2025 12:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड 4 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के किनारे लगाई सोलर लाइट पिछले एक साल से खराब पड़ी हैं। स्थानीय निवासी यश शर्मा, जीवन शर्मा और रमेश चंद्र ने बताया कि दो साल पहले इस सोलर लाइट को नगर कमेटी ने लगाया था, जो पिछले एक साल से खराब पड़ी हैं। कई बार समस्या के बारे में नगर कमेटी को अवगत करवाया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। लोगों ने बताया कि रात के समय अंधेरा होने से लोगों को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द वार्ड चार में खराब पड़ी सोलर लाइट को ठीक करवाया जाए।
समस्या संज्ञान में आई है। जल्द ही खराब हुई सोलर लाइट को ठीक करवाया जाएगा।
- वीरेंद्र पाल सिंह, ईओ नगर कमेटी बिलावर
विज्ञापन
समस्या संज्ञान में आई है। जल्द ही खराब हुई सोलर लाइट को ठीक करवाया जाएगा।
- वीरेंद्र पाल सिंह, ईओ नगर कमेटी बिलावर