फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   store burned down tents the night of Diwali

दिवाली की रात धू-धू जल गई टेंट की दुकान

Sat, 25 Oct 2014 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sat, 25 Oct 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
store burned down tents the night of Diwali
दीवाली की रात आतिशबाजी का उत्साह कई को नागवार भी गुजरा। शहर के वार्ड दस में जहां टेंट हाउस का स्टोर पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन


वहीं शहर और आसपास के इलाकों में आतिशबाजी के दौरान आधा दर्जन युवाओं के घायल होने की सूचना है। इनमें से एक युवक का हाथ बुरी तरह से जल गया है।

जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड दस में स्थित कृष्णा टेंट हाउस का स्टोर आग की लपटों में घिरकर राख के ढेर में तब्दील हो गया।

टेंट हाउस के मालिक मनोहर लाल के अनुसार बीती रात करीब बारह बजे वह रामलीला मैदान से अपना टेंट लेकर लौटे। उन्होंने दुकान के बगल में स्थित स्टोर में सारा सामान रखा और घर चले गए।

इसके बाद देर रात करीब ढाई बजे उन्हें सूचना दी गई कि स्टोर से धुंए के गुबार निकल रहे हैं। उन्होंने फौरन मौके पर जाकर देखा तो स्टोर पूरी तरह से जल चुका था।
विज्ञापन


भीतर रखे टेंट, मैट, कुर्सियां, प्लेट, इवर्टर सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। भुक्तभोगी ने बताया कि स्टोर में आग लगने की वजह उन्हें नहीं पता चल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में लाखाें का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं दिवाली के दौरान आतिशबाजी से आधा दर्जन लोगों के घायल होने के मामले जिला अस्पताल पहुंचे।

इनमें शामिल बरनोटी के रहने वाले राहित शर्मा का हाथ बुरी तरह से घायल हो गया है। वहीं पांच अन्य मामलों में भुक्तभोगी मामूली रूप से घायल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed