फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   stone pelting

अवैध खनन मामले में बिलावर का भारत स्टोन क्रशर सील

विज्ञापन
stone pelting
बिलावर में अवैध रूप से चल रहे स्टोन क्रशर को सील करने पहुंचे जिला खनन अधिकारी बोध राज व अन्य अधिका? - फोटो : KATHUA
कठुआ/बिलावर। जिले में अवैध रूप से चल रहे स्टोन क्रशर के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई सुनिश्चित की है। बिलावर के नाज नाले में चल रहे भारत स्टोन क्रशर पर खनन, राजस्व, पुलिस और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने मंगलवार को औचक दबिश दी।
विज्ञापन

इस दौरान स्टोन क्रशर पर उपलब्ध खनन सामग्री को देखते हुए विभागीय टीम ने माल को नापने के बाद जुर्माने का आंकलन शुरू कर दिया है। लगभग चार घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान स्टोन क्रशर और मौके पर मौजूद माल को सील कर दिया गया। माल पुलिस की निगरानी में दिया गया है, जबकि स्टोन क्रशर संचालक को क्रशर अगले आदेश तक न चलाने और न ही माल बेचने की सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को बिलावर में जिला खनन अधिकारी बोध राज के साथ नायब तहसीलदार, सहायक अभियंता बाढ़ नियंत्रण और पुलिस की टीम ने नाज नाले में चल रहे स्टोन क्रशर पर औचक जांच की। अधिकारी ने बताया कि मौके पर स्टोन क्रशर संचालक की ओर से किए गए खनन को मापा गया। स्टोन क्रशर में खनन सामग्री को अवैध रूप से खनन कर जमा कर रखा था। उसमें लगभग एक लाख मीट्रिक टन के खनन सामग्री के होने का अनुमान है। विभाग फिलहाल क्रशर पर जुर्माने की रकम का आंकलन कर रहा है, जो एक करोड़ से भी अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई पुख्ता सूचना के आधार पर की गई है। कई अन्य जगहों पर भी ऐसी सूचना है कि अवैध रूप से स्टोन क्रशर चल रहे हैं। उन्हें भी बक्शा नहीं जाएगा।

स्टोन क्रशर पर रखे माल की नाप करते माइनिंग विभाग के कर्मचारी, संवाद।

स्टोन क्रशर पर रखे माल की नाप करते माइनिंग विभाग के कर्मचारी, संवाद।- फोटो : KATHUA

स्टोन क्रशर पर रखे माल की नाप करते माइनिंग विभाग के कर्मचारी, संवाद।

स्टोन क्रशर पर रखे माल की नाप करते माइनिंग विभाग के कर्मचारी, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed