फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Statue of Maharaja Gulab Singh reached Lakhanpur, will be installed soon

महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा लखनपुर पहुंची, जल्द होगी स्थापित

विज्ञापन
Statue of Maharaja Gulab Singh reached Lakhanpur, will be installed soon
प्रतिमा स्थल पर काम को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। जम्मू कश्मीर की सरहद को तिब्बत व लद्दाख तक विस्तार देने वाले और जम्मू कश्मीर के संस्थापक डोगरा शासक महाराजा गुलाब सिंह की 20 फुट विशाल प्रतिमा जल्द लखनपुर में स्थापित होने जा रही है। प्रतिमा लखनपुर में पहुंच चुकी है और इसके हिस्सों को जोड़कर सप्ताह भर के भीतर इसे प्रतिमा स्थल पर अनावरण के लिए तैयार कर दिया जाएगा। प्रतिमा को 75 लाख की लागत से डोगरा रत्न सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तीकार रवींद्र जंवाल ने तैयार किया है।
विज्ञापन

उधर, प्रतिमा को और भव्य रूप देने के लिए आधारशिला भी 75 लाख की लागत से तैयार की जा रही है। इससे प्रदेश का प्रवेशद्वार लखनपुर अब जल्द ही डुग्गर संस्कृति का संदेश देता नजर आएगा। साथ ही लखनपुर में पुराने टोल प्लाजा के नजदीक खूबसूरत तरीके से जम्मू कश्मीर की छटा बिखेरती दीवारें सजेंगी। वहीं तिरंगे की रोशनी से दीवारें देश की एकता और अखंडता का संदेश देंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1.25 करोड़ की इस परियोजना में आर्किटेक्ट इंजीनियर मधुर गुप्ता प्रतिमा के आसपास लाल मार्बल, 150 फीट ऊंचा तिरंगा, सेल्फी प्वाइंट, रंग बिरंगी लाइटें आदि के साथ इस स्मारक को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन

............
महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। दस मार्च से पहले प्रतिमा को स्थापित करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। यह लखनपुर में एक आइकॉनिक स्थल होगा जिसे प्रदेश में दाखिल होते ही पर्यटक देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष रैना
कार्यकारी अधिकारी
नगर कमेटी लखनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed