फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   State will become self-sufficient in food grains

खाद्यान्नों में आत्मनिर्भर बनेगा प्रदेश

विज्ञापन
State will become self-sufficient in food grains
सब्सिडी लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपते कृषि राज्य मंत्री। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ/हीरानगर। कठुआ के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कुमारी शोभा कारांदलाजे ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि देश के अन्य हिस्सों की ही तरह जम्मू कश्मीर भी आने वाले समय में अनाज, दालों और फल सब्जियों के उत्पादन में सरप्लस प्रदेश बने। जिसके लिए किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मदद की जा रही है। ट्रैक्टर-टिल्लर आदि उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। बताया कि साल में हम 305 मिलियन मिट्रिक टन अनाज और 325 मिलियन मिट्रिक टन सब्जियां और फल उगा रहे हैं जो देश के लिए यह सरप्लस है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। इसके लिए किसानेें को सम्मान निधि योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है तो वहीं सरकार की अन्य योजनाओं से सूदृढ़ भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहा कि यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि जम्मू कश्मीर के किसान सरकार की मदद लेने के लिए आगे आ रहे हैं। किसान बता रहे हैं कि बागवानी और कृषि विभाग बेहतरीन कार्य कर रहा है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई परियोजनाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। शाहपुर कंडी परियोजना से एक लाख एकड़ से अधिक जमीन आने वाले समय में सिंचित होगी। कठुआ और सांबा जिलों को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल उत्पादन को बढ़ावा देना ही नहीं मार्केटिंग पर काम करना भी है।
विज्ञापन

...............
साथ मिलकर शांति और विकास के लिए काम किया जाएगा। पूरा देश जम्मू कश्मीर के साथ है। पाकिस्तान कश्मीर का नाम लेकर जिंदा है, और यहीं से उसकी राजनीति भी चलती है। भारत सरकार जम्मू कश्मीर में विकास को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। यह बातें कठुआ में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान राज्यमंत्री ने कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि क्षेत्र में सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
हीरानगर। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कुमारी शोभा कारांदलाजे ने दौरे के दौरान सरकार की ओर से कृषि क्षेत्र में दी जाने वाली सहूलियत की जानकारी देते हुए किसानों से वार्तालाप किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि संबंधित आधुनिक यंत्रों को सब्सिडी पर हासिल करने वाले किसानों से भी उन्होंने बात की। इसी दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार किसानों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आर्थिक तौर पर कमजोर किसान, जो खेती करके जीवन यापन करना चाहते हैं उनके लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं बनाई गई हैं।
उन्होंने कहा इस कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने कंडी क्षेत्र के इलाके में बंदरों की वजह से खेती न होने की बात कही। इस पर इस इलाके में ऐसी खेती की व्यवस्था की जा रही है जिससे बंदरों से कोई नुकसान न हो और यहां के स्थानीय किसानों को भरपूर फायदा हो। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सब्सिडी पर किसानों को दिए जाने वाले ट्रैक्टरों की चाबी किसानों को सौंपी। जिस पर किसानों ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंडी क्षेत्र के किसानों के लिए सरकार की ओर से की गई सहायता बेहद फायदेमंद साबित होगी।

-------------------------------------------------------------
जिला उपायुक्त ने क्षेत्र की विशेषताओं के बारे में दी जानकारी
इस मौके पर कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, बागवानी विभाग के अलावा अन्य संबंधित विभागों की ओर से कार्यक्रम स्थल पर कई स्टाल लगाए गए थे। जहां जिला क्षेत्र में मशरूम की खेती, अच्छे चावल, अच्छी दाल, तिल और बांस से तैयार होने वाली घरेलू वस्तुओं की जानकारी दी गई। इसी दौरान बसहोली की ऐतिहासिक पेंटिंग और पश्मीना शॉल से संबंधित जानकारी भी राज्य मंत्री को दी गई। बसहोली की अंतरराष्ट्रीय स्तर की पेंटिंग के बारे में जिला उपायुक्त राहुल यादव की ओर से दी गई जानकारी के बाद राज्य मंत्री ने इसके लिए काम कर रहे लोगों और विभाग के अधिकारियों को शाबाशी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed