{"_id":"696959d3adeffd14c50d396f","slug":"sports-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-128201-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डीसी इलेवन ने सोशल वेलफेयर इलेवन को 9 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डीसी इलेवन ने सोशल वेलफेयर इलेवन को 9 विकेट से हराया
विज्ञापन
कठुआ प्रशासन ने नशा मुक्त जेके अभियान के तहत करवाया क्रिकेट मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला प्रशासन कठुआ ने नशा मुक्त अभियान के तहत क्रिकेट मैच करवाया। इसमें डीसी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोशल वेलफेयर इलेवन को 9 विकेट से पराजित किया। यह मुकाबला एकतरफा रहा और खेल के साथ-साथ समाज को नशामुक्ति का सशक्त संदेश भी दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सोशल वेलफेयर इलेवन 12 ओवर में 7 विकेट खोकर मात्र 43 रन ही बना सकी। डीसी इलेवन के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। अरुण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें विश्वजीत सिंह का सहयोग मिला जिन्होंने 2 विकेट हासिल किए जबकि रमन और रंजीत ठाकुर ने भी अनुशासित गेंदबाजी कर रन गति को रोक दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसी इलेवन ने मात्र 6.1 ओवर में 45 रन बनाकर जीत दर्ज की। राजिंदर ने 29 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। अश्वनी भी 8 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को सहज जीत दिलाई।