फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

Kathua News: किश्तवाड़ के नाम रही अंडर-17 क्रिकेट ट्रॉफी

विज्ञापन
sports news
कठुआ। जिले में जारी अंतर जिला प्रांत स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट का फाइनल किश्तवाड़ के नाम रहा है। राजकीय डिग्री कॉलेज के मैदान में खेले फाइनल में किश्तवाड़ ने डोडा की टीम को मात देकर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
विज्ञापन

साेमवार को आयोजित होने वाले इस फाइनल मुकाबले में किश्तवाड़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डोडा की टीम ने 16.2 ओवर में अपने सभी 10 विकेट गंवाकर केवल 51 रन बनाए। इसके बाद छोटे से आसान लक्ष्य को हासिल करने पिच पर उतरे किश्तवाड़ के बल्लेबाजों ने केवल 8.2 ओवर में तीन विकेट खोकर फाइनल जीत लिया। इस मुकाबले में किश्तवाड़ के अरुण सिंह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। उन्होंने चार विकेट हासिल करते हुए विपक्षी टीम को छोटे से स्कोर पर सीमित कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल ने किश्तवाड़ टीम के कप्तान को विजेता ट्रॉफी प्रदान की। डोडा की टीम को उपविजेता की ट्राॅफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में पुंछ को तीसरा स्थान मिला। सोमवार को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कठुआ की ओर से खेल स्टेडियम कठुआ में सभी आयु वर्ग के लड़कों के लिए एथलेटिक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed