फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

Kathua News: किश्तवाड़ और डोडा के बीच आज होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
sports news
कठुआ। जिले में अंतर जिला प्रांत स्तरीय खेल गतिविधियों के तहत क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन जारी है। स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ और राजकीय डिग्री कॉलेज के मैदान में खेले जाने मुकाबलों के तीसरे दिन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इसमें डोडा और किश्तवाड़ की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी सुनील सिंह संब्याल के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में डोडा और पुंछ के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए डोडा ने 20 ओवर में 138 रन बनाए, जबकि निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए पुंछ की टीम 128 रन पर ऑल आउट हो गई। डोडा ने 10 रन से मैच जीत लिया। वहीं, राजकीय डिग्री कॉलेज में मैदान में जारी दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू और किश्तवाड़ की टीमों का आमना-सामना हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू ने 20 ओवर में 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किश्तवाड़ की टीम के बल्लेबाजों ने 18 ओवर में 170 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली है।
विज्ञापन


इसके साथ ही किश्तवाड़ और डोडा के बीच फाइनल तय हो गया है। दोनों टीमों के बीच हाेने वाला फाइनल मैच सोमवार काे राजकीय डिग्री कॉलेज के मैदान में करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed