फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports,kathua news

बिलावर ने जीता कठुआ प्रीमियर लीग का खिताब

विज्ञापन
sports,kathua news
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में कठुआ प्रीमियर लीग का खिताब यूनाइटेड क्रिकेट क्लब बिलावर की टीम ने अपने नाम कर लिया है। बुधवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बिलावर ने जूनियर इलेवन की टीम को 42 रनों से हराया। 18 मई को शुरू हुई प्रतियोगिता इस रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हो गई। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनाइटेड क्रिकेट क्लब बिलावर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे जूनियर इलेवन के खिलाड़ी 20 ओवर में 120/8 रन ही बना सके और हार का सामना करना पड़ा। मैच की पहली पारी में बिलावर के बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत देने के लिए पहले 6 ओवर में ताबड़तोड़ शॉट लगाए और फिर मध्यक्रम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए रनों के प्रवाह को जारी रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर इलेवन ने उसी अंदाज में शुरुआत की, लेकिन जल्दी चार विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई। हालांकि जूनियर इलेवन ने पारी के आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए, लेकिन तब तक निर्धारित लक्ष्य काफी दूर हो गया। बिलावर के साहिल कुमार को उनकी 30 रनों की पारी और 2 विकेट हासिल करने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

डिप्टी कमांडर, 255 (आई) आर्मर्ड ब्रिगेड कर्नल आरडीएस बिलवारिया, एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एसएसपी नें केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं की बेहतरी के लिए भारतीय सेना के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed