फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports,kathua news

कबड्डी में रामनगर की लड़कियों ने चक गोटा स्कूल को हराया

विज्ञापन
sports,kathua news
कठुआ। हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट में मंगलवार को प्रधानाचार्य ताराचंद शर्मा और जोनल खेल अधिकारी बलदेव सिंह ने इंटर स्कूल अंडर-14 और 17 जोन स्तरीय खेलों का शुभारंभ किया। पहले दिन खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल और एथलेटिक्स के मुकाबले करवाए गए। अंडर-14 आयु वर्ग में 148 और अंडर-17 में 122 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर-14 लड़कियों में कबड्डी का मुकाबला राजकीय मिडिल स्कूल रामनगर और चक गोटा स्कूल के बीच हुआ इसमें रामनगर के खिलाड़ियों ने बाजी मार ली। अंडर-17 लड़कियों में जम्मू संस्कृति स्कूल और राजकीय हाई स्कूल गोविंदसर के बीच खेले गए मैच में गोविंदसर के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। खो-खो में अंडर-17 लड़कियों का मैच राजकीय हाई स्कूल लखनपुर और हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट के बीच हुआ। इसमें खरोट की टीम ने जीत दर्ज की। खो-खो में अंडर-14 लड़कियों का मैच राजकीय मिडिल स्कूल मेहताबपुर और हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट के बीच हुआ, जिसमें मेहताबपुर की छात्राओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन

----------
बिलावर के नाज मैदान में
एडीसी ने शुरू करवाई खेलें
बिलावर। उपमंडल में भी मंगलवार को नाज मैदान में जोनल खेलों शुरू शुरुआत की गई। एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा ने इनका आगाज करवाया। पांच दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन 16 स्कूलों के 154 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर-14 आयु वर्ग में वॉलीबाल, कबड्डी, कैरम और बैडमिंटन के मैच खेले गए। वॉलीबाल में हाई स्कूल बनहोड की टीम ने मिडिल स्कूल बिलावर को मात दी। कबड्डी में हाई स्कूल बिलावर की टीम ने मिडिल स्कूल बेरिल को हराया। कैरमबोर्ड में मिडिल स्कूल बनोहड़ के खिलाड़ियों ने पहला और हाई स्कूल सुकराला ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में हाई स्कूल सुकराला ने पहला और हाई स्कूल देवल ने दूसरा स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed