{"_id":"62323049db32f867f811aedb","slug":"sports-kathua-news-jmu255851921","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद खेल स्पर्धा के तहत एथलेटिक्स मुकाबले हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद खेल स्पर्धा के तहत एथलेटिक्स मुकाबले हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से सांसद खेल स्पर्धा में बुधवार को एथलेटिक्स के मुकाबले हुए। बीते तीन दिनों से कस्बे के नाज खेल मैदान में चल रही प्रतियोगिता में 100 मीटर लंबी दौड़ में धार डूगनू पंचायत के नरेश कुमार पहले, बिलावर ग्रामीण पंचायत के आरिफ अली दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर लंबी दौड़ में सुकराला गांव के तारीख हुसैन ने पहला, वहीं देवल पंचायत के छोटू दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर लंबी दौड़ में बिलावर ग्रामीण के खिलाड़ी अंशु शर्मा पहले और देवल पंचायत के प्रवेश सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
1400 मीटर लंबी दौड़ में होटार पंचायत के रोहित शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में धार डूगनू पंचायत के नरेश कुमार ने पहला, परनाला पंचायत के ऋतिक वर्मा ने शॉटपुट में पहला स्थान स्थान हासिल किया। युवा सेवा एवं खेल विभाग बिलावर के अधिकारी भूषण कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से सांसद खेल स्पर्धा के तहत प्रतियोगिता करवाई गई है जिसका समापन हो गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिलावर ब्लॉक की करीब 10 पंचायतों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सुशील कुमार, गणेश कुमार, राजेंद्र सिंह, सुमन शर्मा, प्रेमलता, अनीता जरनेयाल आदि मौजूद रहे। संवाद