{"_id":"6227741a5ddcec5d071ce263","slug":"sports-kathua-news-jmu25530659","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेता विक्की-11 पठानकोट को मिले साढ़े तीन लाख और ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेता विक्की-11 पठानकोट को मिले साढ़े तीन लाख और ट्रॉफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। दसवीं पुलिस माटियर्स मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मैचों के साथ-साथ लाखों रुपये के इनाम आकर्षण का केंद्र बने। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान डीजीपी दिलबाग सिंह ने विजेता रही विक्की-11 पठानकोट की टीम को चिनाब टेक्सटाइल मिल के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश गुप्ता के साथ साढ़े तीन लाख का चेक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता रही टीम लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट एकेडमी को ढाई लाख रुपये और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
लाइफ केयर लखनऊ के खिलाड़ी सोहराब को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते पूरे टूर्नामेंट का मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार से नवाजा गया। इसे मुख्य अतिथि ने इंडस्ट्रियल यूनिट एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र वर्मा के साथ ऑल्टो कार भेंट की। अंकित चौधरी को उनकी 53 रनों की बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के लिए 21 हजार नकद पुरस्कार से नवाजा गया।
प्रतियोगिता के दौरान बेस्ट बॉलर शाबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर के सोमवीर रहे जिन्होंने प्रतियोगिता के दौरान 10 विकेट हासिल किए। वहीं लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट एकेडमी के कौशल सुमन को बेस्ट बैट्समैन घोषित करते हुए दोनों खिलाड़ियों को मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीजीपी ने प्रतियोगिता के आयोजकों द्वारा किए जा रहे सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि इन बड़े पुरस्कारों से प्रतियोगिता का आकर्षण बढ़ता है।
विज्ञापन
पुरस्कार को लेकर बनी रही उत्सुकता
फाइनल मैच के बाद करीब एक घंटे चले पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान स्टेडियम में लोग सिर्फ इसलिए रूके रहे कि प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन के इनाम किन खिलाड़ियों को मिलेंगे। खासकर कार को लेकर।