फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports

अंतर जोन जिला स्तरीय एथलेटिक मीट में हीरानगर का दबदबा

विज्ञापन
sports
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर जोन जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन शुरू हो गया है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला उपायुक्त ओपी भगत ने किया। मंगलवार को हुई इस खेल गतिविधियों के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों से आए अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कों की प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसमें कुल 325 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि कोरोना संकट के कारण कई तरह की गतिविधियां बंद हो गई थीं, लेकिन अब सरकार द्वारा जारी निर्देश के बाद इसे फिर से शुरू किया गया है। इसके लिए कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं, जिनमें सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी सबसे ज्यादा जरूरी है। लिहाजा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए सभी प्रतिभागी इन नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहले दिन हुई खेल प्रतिस्पर्धा में अंडर-14 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में हीरानगर जोन के प्रतिभागियों ने दबदबा बनाया। दिलजान सिंह, सुमित शर्मा और शामू इसमें विजेता रहे। वहीं, 600 मीटर रेस में मढ़ीन के मोहम्मद राशिद, शॉटपुट में कठुआ के अवतार सिंह, डिस्कस थ्रो में मढीन के बरकत अली, लांग जंप में बनी के राजेंद्र कुमार और हाई जंप में मढ़ीन के मोहम्मद राशिद ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। इसके अलावा अंडर-19 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बरनोटी के गुरमीत सिंह, 200 मीटर दौड़ में हीरानगर के निखिल शर्मा, 400 मीटर दौड़ में बरनोटी के नरेश कुमार, 800 मीटर दौड़ में महानपुर के गणेश दत्त, 1500 मीटर दौड़ में मढ़ीन के ऋतिक शर्मा, 3000 मीटर दौड़ में मढ़ीन के गणेश सिंह, शॉटपुट में सल्लन के विशाल वीर, डिस्कस थ्रो में हीरानगर के ललित शर्मा, जैवलिन थ्रो में बरनोटी के नजीर अहमद, लांग जंप में हीरानगर के निखिल व हाई जंप में हीरा नगर के प्रिंस शर्मा पहले स्थान पर रहे। इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारी सुनील कुमार सहित सभी 12 जोनों से आए जेडपीईओ के अलावा गतिविधि प्रभारी जोगेंद्र कुमार, नसीब चंद, मोहनलाल डब्ब भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed