{"_id":"5f6516078ebc3ef47316b027","slug":"sports-kathua-news-jmu21898353","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में सल्लन और खो-खो में हीरानगर के लड़के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में सल्लन और खो-खो में हीरानगर के लड़के विजेता
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते युवा।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग विभिन्न प्रतियोगिताएं करवा रहा है। शुक्रवार को फुटबाल, वॉलीबाल और खो-खो के मुकाबले करवाए गए। इनमें 195 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वॉलीबाल के अंडर-19 लड़कों के मुकाबलों में पहला मैच मल्हार और बसोहली के बीच खेला गया। इसमें मल्हार ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच हीरानगर और लखनपुर के बीच हुआ, जिसमें हीरानगर ने 2-0 सेट से जीत हासिल की। तीसरे मैच में मल्हार ने मढ़ीन की टीम को 2-1 के अंतर से हराया।
चौथा मैच हीरानगर और भड्डू के मध्य हुआ। इसमें हीरानगर की टीम विजेता रही। सेमीफाइनल हीरानगर और मल्हार के खेला गया। इसमें हीरानगर 2-0 से विजयी रहा। फाइनल में सल्लन ने हीरानगर कीर टीम को परास्त किया।
फुटबाल के मुकाबलों में पहला मैच कठुआ और बरनोटी की टीमों के बीच खेला गया। इसमें बरनोटी के लड़कों ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच बरनोटी और महानपुर में खेला गया, जिसे बरनोटी ने 4-0 गोल से जीता।
विज्ञापन
खो-खो में अंडर 14 लड़कों के मुकाबले हुए। पहला मैच हीरानगर और लखनपुर में खेला गया। हीरानगर ने पांच अंक से इसमें जीत दर्ज की। दूसरे मैच में मढ़ीन ने बसोहली को हराया। तीसरा मैच हीरानगर और भड्डू में खेला गया, जिसमें हीरानगर विजेता रहा। फाइनल मैच महानपुर और हीरानगर में हुआ जिसमें हीरानगर ने आठ अंकों से जीत दर्ज की।