फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sports Club Jalandhar and Krishnam XI Amritsar got the win

स्पोर्ट्स क्लब जालंधर और कृष्णम इलेवन अमृतसर को मिली जीत

विज्ञापन
Sports Club Jalandhar and Krishnam XI Amritsar got the win
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी पुलिस मॉटियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी? - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी 10वीं पुलिस शहीद मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के नौवें दिन दो मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ और स्पोर्ट्स क्लब जालंधर के बीच खेला गया और दूसरा मैच बालाजी क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र और कृष्णम इलेवन अमृतसर के बीच में हुआ।
विज्ञापन

दिन के पहले सत्र में चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ और स्पोर्ट्स क्लब जालंधर के बीच पहला मैच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चंडीगढ़ की पूरी टीम 14.5 ओवर में अपने सभी दस विकेट गवांकर मात्र 64 रन का ही स्कोर कर पाई। 65 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पोर्ट्स क्लब जालंधर की टीम ने 10.1 ओवर में 02 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार स्पोर्ट्स क्लब जालंधर की टीम ने इस मैच को 08 विकेट से जीत लिया। टीम के शीर्ष स्कोरर हिमांशु रहे, जिन्होंने 27 गेंदों में 06 चौकों और 02 छक्कों के साथ 43 रन की पारी खेली। हिमांशु को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं दिन का दूसरा मैच बालाजी क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र और कृष्णम इलेवन अमृतसर के बीच खेला गया। जिसमें कृष्णम इलेवन अमृतसर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 09 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। जिसमें टीम के प्रमुख बल्लेबाज रमन अरोड़ा ने 31 गेंदों में 03 चौकों की मदद से 35 रनों का और विशाल सिंह ने 25 गेंदों में 02 चौकों और 02 छक्कों की मदद से 29 रनों का योगदान दिया। 117 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बालाजी क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र की टीम निर्धारित 20 ओवर में 09 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 97 रन बना सकी और टीम को 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मोहित ने 04 ओवर की शानदार गेंदबाजी के दौरान महज 20 रन देकर 04 महत्वपूर्ण विकेट लिए। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

---------------------------
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी 10वीं पुलिस शहीद मॉटियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवें दिन भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो मैच खेले जाएंगे। आयोजकों के अनुसार दिन का पहला मैच कृष्णम इलेवन अमृतसर और स्पोर्ट्स क्लब जालंधर के बीच होगा। दूसरा मैच यूपी टाइगर्स और जीएसआई कश्मीर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed