{"_id":"623f62c698104b1ea85767c2","slug":"sport-kathua-news-jmu2564938194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलालपुर के रितिक को दौड़ में मिला स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलालपुर के रितिक को दौड़ में मिला स्वर्ण पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। कोटपुन्नू पंचायत के सलारपुर गांव के रितिक शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर की दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर गांव के साथ प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है।
नागालैंड में हुई 56 नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में अंडर-18 लड़कों की छह किलोमीटर की दौड़ में रितिक इतनी रफ्तार से भागे कि सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ दिया। प्रतियोगिता में 26 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। रितिक के स्वर्ण पदक जीतने की खबर जैसे ही उसके गांव पहुंची लोगों में खुशी का माहौल आ गया। सरपंच विनय शर्मा ने सभी पंचों के साथ उनके घर जाकर परिजनों को मुबारकबाद दी।
सरपंच ने बताया कि रितिक एक सामान्य परिवार से हैं। पंचायत की ओर से आयोजित दौड़ में उसने हिस्सा लिया। उसके बाद वह आगे ही बढ़ता गया। जिला स्तर, प्रदेश स्तर की दौड़ में अव्वल रहा। अब राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर उसने हमारी पंचायत का नाम तो रोशन किया है। पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। उन्होंने बताया कि अभी वह घर वापस नहीं लौटा है। जिस दिन लोटेगा पंचायत के लोग उसका भव्य स्वागत करेंगे।