फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   special story on kathua Social worker plumber Mir Chand built toilets for women shed for passengers roof for needy

उम्मीद की मशाल: समाजसेवी प्लंबर मीर चंद ने महिलाओं के लिए बनवाया शौचालय, यात्रियों के लिए शेड, गरीब के घर की छत

Mon, 09 May 2022 04:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 09 May 2022 04:43 PM IST
सार

कठुआ जिले के बगियाल गांव निवासी मीर चंद पेशे से प्लंबर हैं। उन्होंने बताया कि दूसरों की मदद करना ही उनकी जिंदगी का फलसफा है। वह अपनी आय का 80 फीसदी जरूरतमंदों पर खर्च कर रहे हैं। 

विज्ञापन
special story on kathua Social worker plumber Mir Chand built toilets for women shed for passengers roof for needy
जरूरतमंदों को राशन पहुंचाते मीर चंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरे घर में आज का राशन है तो क्यों न उन घरों का चूल्हा जलाने में मदद करूं, जिनके सामने निवाले का संकट है। जिंदगी को लेकर पेशे से प्लंबर मीर चंद का यही फलसफा है। मीर चंद अपनी कमाई का महज 20 फीसदी अपने परिवार पर खर्च करते हैं और शेष 80 फीसदी आय को समाज सेवा में लगाते हैं। अपने गांव और आसपास के इलाकों में उन्हें समाजसेवी प्लंबर के नाम से जाना जाता है। रोजमर्रा की जिंदगी में वे जरूरतमंदों की मदद करते हैं। गांव में महिलाओं के लिए अपने खर्च पर शौचालय बनाने से लेकर बेहद गरीब परिवार के घर की छत बनाने में योगदान करके मीर चंद संतुष्ट महसूस करते हैं।

विज्ञापन


कठुआ जिले के छोटे से गांव बगियाल के रहने वाले 43 वर्षीय मीर चंद जरूरतमंद के लिए किसी भी समय हाजिर रहते हैं। बेहद गरीब हो, बेसहारा या फिर कोई जरूरतमंद, मीर चंद किसी ने किसी रूप में जरूरतमंद के काम आने की कोशिश करते हैं। इसके लिए पूरे गांव समेत आसपास के इलाकों में मीर चंद को नेक दिली के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


मीर चंद कभी किसी जरूरतमंद के पास राशन लेकर पहुंच जाते हैं तो किसी गरीब घर की बेटी की शादी में हाथ बटाने। उन्होंने अपने गांव में महिलाओं की जरूरत को समझते हुए शौचालय का निर्माण और पैसेंजर शेड भी तैयार करवाया। पास के गांव निहालपुर में एक गरीब परिवार को मकान की छत भी डालकर दी। मीर चंद के अनुसार दूसरों की मदद करने का सबक उन्हें माता-पिता से मिला है। अपने पांव पर खड़ा होकर इसकी शुरुआत की तो अजब सुकून मिला। उन्होंने बताया कि शादी होने के बाद दूसरों की मदद करने में कुछ दिक्कतें भी सामने आईं, लेकिन मदद के मिशन को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्याज पर उधार लेकर भी दूसरों की मदद
मीरचंद का कहना है कि उनके लिए दूसरों की मदद जिंदगी का मकसद है, जिसे पूरा करने के लिए वह कई बार ब्याज पर उधार ले चुके हैं। कोरोना महामारी के दौरान हाईवे पर यात्रियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था से लेकर प्रवासी मजदूरों को लखनपुर पहुंचाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था करने में भी वे आगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed