फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Son of murdered parents

बेटे ने माता-पिता की हत्या की

Thu, 05 Nov 2015 05:05 PM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2015 05:05 PM IST
विज्ञापन
Son of murdered parents

दंपति हत्याकांड के पीछे संपत्ति विवाद उभरकर सामने आया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी मारे गए व्यक्ति का बेटा ही निकला है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में कुछ अहम सबूत जुटाए जा रहे हैं जिसकी वजह से पुलिस ने मामले का खुलासा अभी तक नहीं किया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि धनोड़ गांव में रह रहे इंदरजीत शर्मा और उनकी पत्नी भोली देवी की संपत्ति हड़पने की खातिर इंदरजीत के अपने ही बेटे ने उनका कत्ल कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि इंदरजीत शर्मा के पास संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा उसने दूसरी शादी से हुए बच्चों के नाम कर दिया था।
विज्ञापन


इनकी परवरिश उनकी तीसरी पत्नी भोली देवी कर रही थी। पहली शादी से हुए बेटे को यह गंवारा नहीं था, जिसके चलते उसने साजिश के तहत हत्याकांड को अंजाम दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामला लगभग पूरी तरह से हल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी को हिरासत ले लिया गया है। लेकिन कुछ अहम सबूत हैं जो जल्द ही पुलिस के पास होंगे। इसके बाद ही दोहरे हत्याकांड के पूरे घटनाक्रम को सार्वजनिक किया जाएगा।


गौरतलब है कि इंदरजीत शर्मा पंजाब के रहने वाले थे। पिछले कुछ वर्षों से वह धनोड़ में अपनी तीसरी पत्नी भोली देवी के साथ रह रहे थे। इंदरजीत की पठानकोट और सुजानपुर में भी संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed