फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Solve the problem of electricity, water on priority basis

बिजली, पानी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर करें

विज्ञापन
Solve the problem of electricity, water on priority basis
कठुआ। जिला में विकास के साथ जन सुविधाओं को बेहतर बनाने की प्रक्रिया के तहत डीसी राहुल पांडेय ने जलशक्ति विभाग और बिजली विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान डीसी ने अधिकारियों से कहा कि बिजली और पीने का पानी बुनियादी सुविधाएं हैं और इनसे जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

साथ ही डीसी ने विभिन्न योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यों की धीमी प्रगति को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने ने संबंधित कार्यकारी अभियंताओं को सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए गति तेज करने का निर्देश दिए। डीसी ने अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से साइट का दौरा करने और विकास कार्यों का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करने और पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से विभिन्न योजनाओं के तहत कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में सीपीओ, कार्यकारी अभियंता बिजली विभाग, कार्यकारी अभियंता जलशक्ति विभाग, कार्यकारी अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं एक्सईएन सिंचाई विभाग व अन्य अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed