{"_id":"62b5dd69e838303a1528920a","slug":"solve-the-problem-of-electricity-water-on-priority-basis-kathua-news-jmu262583820","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिला में विकास के साथ जन सुविधाओं को बेहतर बनाने की प्रक्रिया के तहत डीसी राहुल पांडेय ने जलशक्ति विभाग और बिजली विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान डीसी ने अधिकारियों से कहा कि बिजली और पीने का पानी बुनियादी सुविधाएं हैं और इनसे जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए।
साथ ही डीसी ने विभिन्न योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यों की धीमी प्रगति को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने ने संबंधित कार्यकारी अभियंताओं को सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए गति तेज करने का निर्देश दिए। डीसी ने अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से साइट का दौरा करने और विकास कार्यों का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करने और पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से विभिन्न योजनाओं के तहत कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में सीपीओ, कार्यकारी अभियंता बिजली विभाग, कार्यकारी अभियंता जलशक्ति विभाग, कार्यकारी अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं एक्सईएन सिंचाई विभाग व अन्य अधिकारी शामिल हुए।