{"_id":"66c2997f150cd8fd8e03f0b8","slug":"social-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-112338-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिलावर के मुख्य बाजार की गली में खुले मेनहोल से हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिलावर के मुख्य बाजार की गली में खुले मेनहोल से हो रहे हादसे
विज्ञापन
लोग बोले-15 दिन पहले मवेशी गिर गया था, पहले भी हो चुके हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। कस्बे के बस स्टैंड से मुख्य बाजार को जोड़ने वाली गली में खुले पड़े मेनहोल हादसों को न्योता दे रहे हैं। हर दिन मुख्य बाजार में विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग पैदल आवागमन करते हैं।
स्थानीय निवासी नरेश कुमार, नरेंद्र शर्मा, नीरज कश्यप, कमलेश, विपिन, राहुल ने बताया कि मुख्य गली में अन्य जगहों पर भी ऐसी समस्या है। रात के समय में इस गली से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। कई बार मोटरसाइकिल इनमें गिरकर घायल हो चुके हैं। कई मवेशी भी इनमें फंसकर घायल हुए हैं। लोगों ने बताया कि 15 दिन पूर्व एक मवेशी गिर गया था। लोगों ने उसे नाली से बाहर निकालकर इलाज करवाया था। लोगों ने बताया कि कई बार नगर कमेटी से मांग की कि मुख्य बाजार में से इस समस्या का समाधान किया जाए, लेकिन इस संबंध में कमेटी की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। लोगों ने मांग की कि जल्द सम्साया का समाधान किया जाए।
उधर, नगर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी वरिंद्रपाल सिंह ने कहा कि मुख्य बाजार की गली का मामला ध्यान में हैं। टेंडर हो चुके हैं। काम अलॉट कर दिया गया है। तीन से चार दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।