फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   snowfall on mountans

बर्फ की सफेद चादर से ढंक गई पहाड़ियां

Sat, 09 Jan 2016 01:26 AM IST
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
snowfall on mountans

शुक्रवार की सुबह पहाड़ी इलाके में हुई बर्फबारी से सब डिवीजन के अधिकतर पहाड़ों की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढंक गई हैं। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है, इससे किसानों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


बारिश-बर्फबारी के बाद अचानक ठंड में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। स्थानीय लोगों केअनुसार सब डिवीजन के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में कई स्थानों पर भारी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन


इसके वजह से पहाड़ी इलाके के कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है। बर्फबारी के कारण बिजली और पेयजल सप्लाई भी कई स्थानों पर बाधित हुई है।

चोचरू गला, देरी गला, सेरी गला, कम्लोह गला के अलावा टग्गर, धमान, सदरोता व आसापास के कई गांवों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जिस प्रकार बर्फबारी हुई है, इससे पहाड़ी इलाकों में अच्छी फसल होने के आसार पैदा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मैदानी इलाकों में शुक्रवार की सुबह हल्की बारिश हुई। इसे स्थानीय किसान रबी की फसल के लिए लाभदायक मान रहे हैं। किसानों का कहना है कि अभी भी फसल को और ज्यादा पानी की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed