फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   six year girl dead in road accident

लोहड़ी बांटने जा रही छह वर्षीय बच्ची को मेटाडोर ने कुचला

Thu, 14 Jan 2016 12:59 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
six year girl dead in road accident

बुधवार को लोहड़ी की खुशियां मढ़ीन तहसील के गांव चक नत्थल में मातम में बदल गईं। घर से खुशी-खुशी अपनी दादी का हाथ थामे रिश्तेदारों के यहां लोहड़ी बांटने निकली छह वर्षीय अनविशा की सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन


बच्ची गांव से गुजर रही एक मिनी बस की चपेट में आ गई। हादसे के बाद वाहन चालक ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ऐसे में अनविशा के घर के साथ साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार पहाड़पुर से वाया सांझी मोढ़ होते हुए चढ़वाल की ओर रवाना हुई मिनी बस (जेके08-4138) जैसे ही चक नत्थल के नजदीक पहुंची तो एक बच्ची उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद लहूलुहान हालत में बच्ची को मिनी बस चालक अस्पताल में उपचार के लिए ले गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अनविशा के साथ ही चक नत्थल निवासी सुरेश कुमार की खुशियों ने भी दम तोड़ दिया।


हृदय विदारक घटना की खबर गांव में आग की तरह फैली तो हर ओर लोहड़ी की खुशियां फीकी पड़ गईं। गांव के लोग भी गम में डूब गए हैं। वहीं पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed