फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Six vehicles, including a tractor-trolley, involved in illegal mining were seized.

Kathua News: अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सहित छह वाहन जब्त

Thu, 04 Jun 2026 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 04 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Six vehicles, including a tractor-trolley, involved in illegal mining were seized.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जिला पुलिस ने अवैध तरीके से खनन सामग्री परिवहन में संलिप्त चार ट्रक, एक डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया है। यह सभी वाहन बिना वैध अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों के निर्माण सामग्री का परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने सभी जब्त वाहनों को कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग को सौंप दिया है।
पहला मामला कठुआ थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र बेड़ियां पत्तन का है। इसमें थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने गत मंगलवार को गश्त के दौरान चार ट्रकों को पकड़ा। सभी वाहन ट्रक बजरी से भरे हुए थे और इनके पास परिवहन संबंधी कोई वैध अनुमति या ए-फॉर्म उपलब्ध नहीं था। दूसरी कार्रवाई बसोहली पुलिस की तरफ से की गई। इसमें गश्त लगा रही टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किया।
विज्ञापन

जबकि अन्य मामला में बिलावर पुलिस ने एक डंपर अवैध खनन करते हुए जब्त किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध खनन और प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed