फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   six injured in road accident

सड़क हादसों में छह जख्मी

Sun, 08 Nov 2015 08:38 PM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
six injured in road accident

यातायात नियमों के उल्लंघन से रविवार सुबह हुए एक अजब हादसे में छह लोग घायल हो गए। हादसा स्कूटी और राहगीर की टक्कर से हुआ, जिसमें राहगीर के साथ स्कूटी पर सवार एक ही परिवार के पांच लोग भी घायल हो गए।

विज्ञापन


दो पहिया वाहन पर इतने ज्यादा लोगों के सवार होने से सामने आई घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल को फ्रैक्चर पाया गया, जबकि शेष की हालत प्राथमिक उपचार के बाद स्थिर हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घायलों में स्कूटी सवार 29 वर्षीय पिंकी, पांच वर्षीय कीरती कुमार, छत्तीस वर्षीय सुरिंदर पाल, पैंसठ वर्षीय संध्या और बीस वर्षीय पंकज सभी निवासी जानी माधोपुर पंजाब के नाम शामिल हैं। घायल राहगीर अमनदीप सिंह (19) चक देसा सिंह का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कूटी (पीबी35वी-9394) पर सवार होकर एक ही परिवार के पांच सदस्य शादी के समारोह में जा रहे थे। शहर से सटे चन्नग्रां के निकट स्कूटी एक राहगीर युवक से जा टकराई। नियंत्रण खोने के बाद स्कूटी पर सवार सभी लोग नीचे गिर गए।

घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं जम्मू नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर पल्ली मोड़ के नजदीक बस और ट्रक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब हाईवे पर पल्ली से नगरी रूट की ओर जाते ट्रक पीबी06क्यू-9947 के साथ कठुआ से जम्मू जा रही बस जेके02बीसी-6457 की टक्कर हो गई।


बस में सवार पैंतीस वर्षीय चारों देवी निवासी छत्तीसगढ़ और साठ वर्षीय प्रदीप कुमार निवासी वार्ड एक कठुआ घायल हो गए। रविवार सुबह हुए हादसे के घायलों की हालत प्राथमिक उपचार के बाद स्थिर बताई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed