{"_id":"09bf04d9ff76c0e10867438bd29fa26d","slug":"show-cause-notice-to-bsp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी को कारण बताओ नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Tue, 25 Nov 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कोताही बरत रहे प्रत्याशियों पर चुनाव आयोग की सख्ती शुरू हो गई है। बीते दिन बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आई शिकायत का संज्ञान लेते हुए कठुआ के रिटर्निंग अफसर ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
नोटिस के अलावा मामला पुलिस को भी रेफर कर दिया गया है। दरअसल बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सोमराज मजोत्रा के खिलाफ प्रचार अभियान के तहत आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और प्रचार सामग्री प्रसारित करवाने का काम बच्चों से करवाने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
शिकायकर्ता ने आदर्श आचार संहिता और कानूनी प्रावधान का हवाला देते हुए कहा है कि बसपा प्रत्याशी के चुनावी इश्तेहार बांटने और दीवारों पर चिपकाने के लिए छोटे छोटे बच्चों को काम पर लगाया गया है।
विज्ञापन
यह न सिर्फ गैर कानूनी है बल्कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करना भी है। बीते दिन आरटीआई कार्यकर्ता अंकुर शर्मा ने जिला चुनाव अधिकारी को शिकायत दर्ज करवाई थी।
शिकायत के साथ फोटो भी भेजे गए जिसमें बच्चे चुनावी इश्तेहार दीवार पर चिपका रहे हैं। कठुआ विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर जी प्रसन्ना रामास्वामी ने बताया कि बसपा प्रत्याशी के खिलाफ शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।
प्रत्याशी से कहा गया है कि वह निर्धारित समय के भीतर अपना पक्ष रखें। इसके अलावा बाल श्रम संबंधित शिकायत पर संज्ञान के लिए मामला पुलिस को भी रेफर कर दिया गया है।