फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Seven road projects approved under Cities and Towns Scheme

Kathua News: शहर और कस्बे योजना के तहत सात सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Mon, 23 Jun 2025 08:06 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 23 Jun 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Seven road projects approved under Cities and Towns Scheme
सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को मिलेगी सुगम परिवहन की सुविधा
विज्ञापन

ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर का काम तेज



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर का काम तेज हो गया है। शहर और कस्बे योजना के तहत बसोहली विधानसभा क्षेत्र की सात सड़कों को मंजूरी मिली गई है। इसमें महानपुर बसोहली सड़क के रामेष्ट कॉलेज से लेकर जीरो मोड़ तक महत्वपूर्ण सड़क का काम भी होने जा रहा है। इससे पहले रामेष्ट कॉलेज तक हाल फिलहाल में ही विभाग की ओर से टेंडर लगाया गया है।
लोक निर्माण विभाग ने इस वित्तीय वर्ष की योजना में बसोहली की सात ऐसी सड़कों को मंजूरी दी है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले लिंक मार्ग के अलावा महानपुर से बसोहली को जोड़ने वाले मार्ग का हिस्सा शामिल है। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को सुगम परिवहन की सुविधा मिलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रीड़ी-सांकी सड़क के लिए 60.00 लाख, मारता नगरोटा लिंक मार्ग से मोहल्ला बटाड़िया, खड़मैत्त तक 48.95 लाख , नगरोटा-प्लाख सड़क (किमी 1 से 5 तक) के लिए 59.94 लाख रुपए मंजूर हुए हैं। इसी तरह से बसोहली-महनपुर सड़क (जीरो मोड़ से रामेष्ट कॉलेज तक) 60 लाख, नाबार्ड सड़क से पीएमजीएसवाई सड़क, द्रमण पंचायत तक 60 लाख , महानपुर लिंक सड़क लोक निर्माण विभाग कार्यालय से धमलाड़ मोड़ तक 42 लाख और रायपुर लिंक सड़क (1 से 3 किमी तक) 38 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इन परियोजनाओं के माध्यम से न केवल क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होगा, बल्कि आर्थिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी अधिक सहज हो सकेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर कार्यान्वयन को गति दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार तय समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
कोट
बसोहली क्षेत्र के लिए पहली प्राथमिकता सड़कों को दी गई है। बड़ा विधानसभा क्षेत्र होने के साथ ही एक बड़ी ग्रामीण आबादी तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए सबसे पहले सड़क नेटवर्क मजबूत होना जरूरी है। फिलहाल शहरी और कस्बे योजना के तहत इन सात सड़कों के काम करवाए जा रहे हैं। आने वाले समय में अन्य योजनाओं के तहत शेष सड़कों का काम करवाया जाएगा।
ठाकुर दर्शन सिंह, विधायक बसोहली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed