फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   senitation

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, शहर में सफाई का काम हुआ शुरू

विज्ञापन
senitation
कठुआ। वेतन जारी किए जाने की मांग को लेकर दो दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। बुधवार को नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने शहर के मुखर्जी चौक से एक बार फिर सफाई के काम को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोमराज ने बताया कि क्रिसमस के महीने में सफाई कर्मचारियों को वेतन न दिए जाने के कारण उन्होंने मजबूरन हड़ताल शुरू की थी। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना उनका दायित्व है, लेकिन पूरे वर्ष भर इंतजार के बाद आने वाले क्रिसमस पर उन्हें वेतन न मिलने से हो रही परेशानी के कारण सभी सफाई कर्मचारियों में भारी रोष था। जिसके चलते उन्हें मजबूरन हड़ताल का सहारा लेना पड़ा था। अब कोष कार्यालय के माध्यम से सभी सफाई कर्मचारियों को वेतन दिए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके बाद उन्होंने हड़ताल अपनी खत्म कर दी है। अब सभी सफाई कर्मचारी अपने निर्धारित वार्डों में सफाई के काम को शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए उन्होंने भी विभाग के उच्चाधिकारियों से संपर्क किया था, लेकिन तब किन्हीं कारणों से इस मसले पर फैसला नहीं हो पाया था। इसके कारण दो दिन शहर में सफाई की व्यवस्था प्रभावित रही। अब एक बार फिर सफाई कर्मचारियों के काम पर आ जाने से इसे नियमित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed