फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Security tightened across the district before Prime Minister's visit

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले जिले भर में सुरक्षा कड़ी

विज्ञापन
Security tightened across the district before Prime Minister's visit
कठुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजयपुर के गांव पल्ली में रविवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर जिले में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कर दिए गए हैं। पुलिस, अर्ध सैनिक बल और सेना मिलकर सुरक्षा घेरे से हाईवे से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा के रूट और अंतर्राज्यीय सीमा के रूट पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। कठुआ शहर को दाखिल होने वाले रूट रात के समय सील कर दिए जा रहे हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति अंतरराष्ट्रीय सीमा से आने वाले रूट की भी है, जहां आने वाले हर वाहन की गहनता से जांच और पूछताछ के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

लखनपुर और नगरी के अंतर्राज्यीय रूटों पर पिछले कई दिनों से सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए थे। शनिवार को भी लगातार नाकेबंदी कर जांच का सिलसिला जारी रहा। सुरक्षा और खूफिया एजेंसियां मिलकर काम करते हुए स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। जम्मू में आतंकी हमले के बाद कठुआ में भी सुरक्षाबल कोई कोताही नहीं बरतना चाहते हैं। खासकर पुलिस, सैन्य संस्थानों और महत्वपूर्ण इमारतों की सुरक्षा को कई गुणा बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed