फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   School

सात माह के खुले स्कूलों में नही दिख रही विद्यार्थियों की भीड़

विज्ञापन
School
मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में बारहवीं कक्षा में उपस्थित छात्र, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बंद हुए स्कूल गत मंगलवार को सात माह बाद खुले हैं। फिर भी स्कूलों में अपेक्षा के अनुरूप विद्यार्थियों की उपस्थिति नहीं देखी जा रही है। स्कूल खुलने के तीसरे दिन शहर के मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के केवल 25 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। इसी तरह नगरी हायर सेकेंडरी स्कूल में भी 25 विद्यार्थी पहुंचे। जबकि, हटली हायर सेकेंडरी स्कूल में कोई विद्यार्थी स्कूल नहीं आया।
विज्ञापन

इस बारे में शहर के मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव वैद्य ने बताया कि पहले दिन से स्कूल प्रशासन ने स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम सुनिश्चित किए थे। इसमें स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को कोरोना के बचाव की जानकारी देकर सैनिटाइजेशन के बाद विद्यार्थियों को स्कूल में आने दिया जा रहा है। इसके अलावा स्कूल में आने वाले सभी विद्यार्थियों की आरटी-पीसीआर जांच कराने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग को लिखा गया है। ताकि, स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों को संक्रमण की चपेट में आने से बचाया जा सके। लेकिन, इसके बाद भी स्कूल आने वाले विद्यार्थियों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले दिन स्कूल में 12वीं कक्षा के 15, दूसरे दिन पांच और वीरवार को 25 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे हैं। वहीं, 10वीं कक्षा के विद्यार्थी अब तक स्कूल नहीं आए हैं। हालांकि, स्कूल आने वाले जितने भी विद्यार्थी हैं, उन्हें शिक्षकों का मार्गदर्शन मिल रहा है। लेकिन, नियमित कक्षाएं नहीं लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव वैद्य ने बताया कि उन्होंने आज हायर सेकेंडरी स्कूल हटली का दौरा किया, लेकिन वहां कोई भी विद्यार्थी उपस्थित नहीं था। इसी तरह हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी के प्रधानाचार्य जितेंद्र सेठी का कहना है कि तीसरे दिन स्कूल में 20 के करीब विद्यार्थी आए थे, जिन्हें स्कूल में बरते जाने वाले कोरोना व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई है। शुक्रवार को अगर स्कूल आने वाले विद्यार्थियों की संख्या में सुधार हुआ, तो नियमित कक्षाएं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed