फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   School and Chowk intersection will remain in the eyes of CCTV cameras

सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगे स्कूल और चौक चौराहे

विज्ञापन
School and Chowk intersection will remain in the eyes of CCTV cameras
हीरानगर। सीमावर्ती पंचायत कोटपुन्नू के चौक चौराहे और सरकारी स्कूल अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों की पहल से यह कार्य संभव हुआ है और जिले में मिसाल स्थापित हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सरपंच विनय शर्मा ने पंचायत में सीसीटीवी व्यवस्था का शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों ने मिलकर यह निर्णय लिया था कि पूरी पंचायत को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में करने का काम करेंगे। आज इसकी शुरुआत कर दी गई है और पहले चरण में 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनमें से सात हायर सेकेंडरी स्कूल में और 3 अन्य जगहों पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस पर करीब 65 हजार रुपये खर्च हुए हैं जो सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने मिलकर पंचायत को दान किए। आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी ताकि यहां हर सरकारी संस्थान और गली को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में लाया जा सके। उन्होंने बताया कि हायर सेकेंडरी स्कूल को पूरी तरह से कवर किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि यहां पढ़ने वाले बच्चे खुद को सुरक्षित महसूस करें और अनुशासन की स्थापना हो। जिससे यहां अच्छी पढ़ाई का वातावरण बनेगा और पढ़ने वाले बच्चों की संख्या में भी इजाफा होगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर पंचायत पहले भी गंभीर रही है। लॉकडाउन के दौरान पंचायत में स्वयं सेवकों की टीमें बनाकर बच्चों के घरों में जाकर ट्यूशन पढ़ाने की व्यवस्था की गई थी। वहीं, पंचायत के लोगों ने इस पहल के लिए प्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हमने ऐसे नुमाइंदे चुने हैं जो खुद से पैसे खर्च कर पंचायत की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। इस मौके पर पंच नरेश कुमार, पंच कालिदास, पंच रतन चंद, पंच केवल कृष्ण, पंच विपन शर्मा, पंच निशा देवी, प्रधानाचार्य अमर इकबाल सिंह, प्रदीप शर्मा, नरेश शर्मा, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed