फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   scheme

गरीब परिवारों को दिया जा रहा आवास योजना का लाभ : डीसी

विज्ञापन
scheme
जिला के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले 1919 गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। जिसमें से 849 लाभार्थियों के घरों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसकी जानकारी डीसी राहुल यादव ने जिला जारी इस योजना की प्रगति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के तहत नगर परिषद कठुआ के अंतर्गत आने वाले 917 परिवारों को योजना का लाभार्थी बनाया गया है। जिसमें से 373 लाभार्थी परिवारों के घरों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

म्युनिसिपल कमेटी हीरानगर में 295 लाभार्थी चिन्हित किए गए है। जिसमें 96 परिवारों के घरों का काम शुरू किया गया है। म्युनिसिपल कमेटी बिलावर में चिन्हित 225 लाभार्थियों में से 131 परिवारों के घरों का काम शुरू कर दिया गया है। म्युनिसिपल कमेटी बसोहली में 208 लाभार्थियों में से 95 के घरों पर काम शुरू कर दिया गया है। म्यूनिसिपल कमेटी लखनपुर में चिन्हित 40 लाभार्थी में से 11 के घरों का काम शुरू कर दिया गया है। इसी तरह से म्युनिसिपल कमेटी नगरी में 234 मामले हैं। जिसमें 143 घरों का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक केे दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह इस योजना के सभी निर्देशों का कडाई से पालन करते हुए। इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए भी अपना अधिकतम प्रयास जारी रखें। तकि ज्यादा से लोगों तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके। इस मौके पर मुख्य योजना अधिकारी कठुआ उत्तम सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डूडा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद कठुआ, कार्यकारी अधिकारी हीरानगर और बसोहली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed