फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sautya chakra

Kathua News: वरुण सिंह को मिला शौर्य चक्र, बरवाल में गूंजा जयघोष

विज्ञापन
sautya chakra
कठुआ। जम्मू कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल वरुण सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी वीरता और पराक्रम के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

यह न सिर्फ गांव बरवाल, बल्कि कठुआ जिले और कंडी के लिए एक गर्व की बात भी है। वरुण सिंह को शौर्य चक्र मिलने का सीधा प्रसारण गांव के युवाओं ने अपने पैतृक निवास के पास देखा। देखते ही देखते गांव भारत माता के जयघोष से गूंज उठा। बरवाल अपने बेटे की इस उपलब्धि पर आज नाज कर रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जून 2022 को श्रीनगर में एक दुर्दांत आतंकी का सफाया करने के दौरान वीरता, पराक्रम की मिसाल पेश करने पर वरुण सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। बताया गया कि 12 जून 2022 को सूचना मिली कि कुछ अज्ञात आतंकी भारी मात्रा में गोला बारुद के साथ छिपे हुए हैं। वरुण सिंह इस तलाशी अभियान का हिस्सा थे। टीम को अपनी ओर बढ़ता देख आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग और ग्रेनेड से हमला कर दिया। वरुण सिंह इस बीच अपनी टीम के साथ आतंकियों की ओर बढ़ गए। उन्होंने अपने साथी को खतरे में बढ़ता देख खुद की जान की परवाह न करते हुए उनकी जान बचाई। वरुण सिंह ने एक दुर्दांत आतंकी मार गिराया, जिसके पास से भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद हुआ। पराक्रम और उच्च कोटी के रण कौशल के लिए वरुण सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। पूर्व वन मंत्री राजीव जसरोटिया ने कांस्टेबल वरुण सिंह और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देश के लिए गर्व का पल है। वरुण सिंह ने कंडी क्षेत्र के बरवाल गांव का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed