फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Satsang is an easy step to reach the Lord.

प्रभु तक पहुंचने के लिए सत्संग सुगम सीढ़ी है

विज्ञापन
Satsang is an easy step to reach the Lord.
ांडली में आयोजित श्रीमद् भगवत कथा के दौरान प्रस्तुत राधा-कृष्ण की झांकी। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। मांडली गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के छठे दिन कथावाचक कुलदीप शास्त्री ने लोगों को प्रवचन सुनाते हुए कहा कि प्रभु तक पहुंचने के लिए गुरु की शिक्षा व सत्संग सुगम सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि अहंकार को स्वयं पर हावी नहीं होने देना चाहिए, मनुष्य के विनाश का मुख्य कारण अहंकार होता है।
विज्ञापन

कथावाचक ने श्रद्धालुओं के जनसमूह को प्रवचन सुनाते हुए सतयुग, त्रेता युग द्वापर युग और कलयुग के चार राक्षसों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सतयुग में हिरण्यकश्यप, त्रेता युग में रावण, द्वापर युग में कंस और कलयुग में अहंकार मनुष्य का शत्रु है। इसलिए मनुष्य को कलयुगी राक्षसों से बचकर भगवान का जप तप पाठ पूजा वा स्मरण करना जरूरी है, तभी जाकर मुक्ति को प्राप्ति की जा सकती है। इस अवसर पर कई प्रकार की झांकियां भी निकाली गई और भगवान के भजन प्रस्तुत किए गए। कथा के समापन पर भगवान को रितु फलों का भोग लगाया गया। शाम चार बजे कथा के समापन पर सभी पंडाल में पहुंचे श्रद्धालुओं ने विशेष आरती में हिस्सा लिया। सरपंच अमरीक सिंह ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed