कठुआ। विश्व शांति एवं जम्मू कश्मीर की खुशहाली की कामना को लेकर अखंड परम धाम नौनाथ में 5 दिवसीय संत समागम एवं हरि कथा का समापन हो गया है। अंतिम दिन के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैणा सहित राज्य सभा सांसद रहे शमशेर सिंह मन्हास, रशपाल वर्मा, गोपाल महाजन शामिल हुए।
महामंडलेश्वर युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि प्रवचन करते हुए कहा कि उपस्थित भक्तों को अपने जीवन में ईमानदारी को प्राथमिकता देना चाहिए। जिस प्रकार अपनी जड़ों के माध्यम से एक पेड़ जब मजबूती के साथ जमीन से जुड़ा होता है तो आंधी और तूफान उसका कुछ नही बिगाड़ पाते। उसी प्रकार ईमानदारी का पालन करते हुए जब हम अपने देश और धर्म के साथ दृढ़ता से जुड़ेंगे तो किसी भी प्रकार की आपदा हमारा कुछ बिगाड़ नही पाएगी। जी महाराज का आशीष प्राप्त किया। हरिकथा के समापन अवसर पर शुक्रवार की सुबह संत सुभाष शास्त्री की देखरेख में योगासन और ध्यान के विशेष सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग और ध्यान की जानकारी दी गई। वहीं, इसके बाद संत-समागम आयोजन किया गया। वहीं, कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों में प्रसाद ग्रहण किया।