{"_id":"691b8668cfa2cc7f850bf10b","slug":"salary-not-received-for-four-months-anger-erupted-kathua-news-c-201-1-knt1006-126267-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चार महीने से नहीं मिला वेतन, फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चार महीने से नहीं मिला वेतन, फूटा गुस्सा
विज्ञापन
चार महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान स्वास्थ्य विभाग में सेवारत फीमेल मल्टी पर्पज हेल्थ वर्करों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंपलाइज फेडरेशन के बैनर तले फीमेल बट मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों ने नगरी उप जिला अस्पताल में काम ठप कर जोरदार नारेबाजी की और सरकार से उनके जल्द वेतन जारी करने की मांग की।
प्रदर्शन कार्यों में का नेतृत्व कर रही फीमेल भारती पर्पस हेल्थ वर्करों की परोल ब्लॉक प्रधान भारती शर्मा ने कहा कि आकस्मिक सेवा के दायरे में आने वाली उनकी सेवाओं के बावजूद सरकार 2211 हेड से मिलने वाली उनके वेतन को नियमित जारी किए जाने व्यवस्था नहीं कर पाई है। पिछले 4 महीना से वेतन न मिलने से फीमेल मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है, लेकिन इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें आज मजबूरन इस प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा है। उन्होंने सरकार से जल्द उनके बकाया वेतन को जारी करने के साथ नियमित वेतन सुविधा दिए जाने की मांग की।
वहीं, जम्मू कश्मीर मेडिकल इंपलाइज फेडरेशन के संजीवन कुमार ने कर्मचारियों के वेतन के नियमित व्यवस्था न होने पर चिंता जताते हुए कहा कि इस महंगाई के दौर में चार-चार महीने वेतन न मिलना चिंता का विषय है। इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। लेकिन इससे न तो विभाग के अधिकारियों को कोई फर्क पड़ता है और न ही सरकार इन कर्मचारियों के इस लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आज उनका यह प्रदर्शन सांकेतिक है, ताकि सरकार को जगाया जा सके। अगर दिसंबर महीने में आए होने वाले वेतन के समय कर्मचारियों का पूरा बकाया वेतन नहीं जारी किया गया, तो उन्हें कोई कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदार खुद सरकार ही होगी।