{"_id":"6817c5f766821601800bec4d","slug":"saint-bal-yogeshwar-bhartiya-vidya-mandir-dadwara-won-the-karate-competition-kathua-news-c-201-1-knt1006-119862-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर डडवाड़ा ने जीती कराटे प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर डडवाड़ा ने जीती कराटे प्रतियोगिता
Mon, 05 May 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 05 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
जिला कराटे संगठन ने बिलावर के इंडोर स्टेडियम में करवाई कराटे प्रतियोगिता
बिलावर। जिला कराटे एसोसिएशन कठुआ की ओर से रविवार को बिलावर के इंडोर स्टेडियम में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक सतीश शर्मा ने किया।
कराटे प्रतियोगिता में 6 अलग-अलग स्कूलों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर डडवाड़ा के खिलाड़ियों ने पहला, स्कॉयर्ड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल फिंतर ने दूसरा और भारतीय विद्या मंदिर मांडली ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद विधायक सतीश शर्मा ने खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का बड़ा महत्व है। खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों को कई तरह के कौशल सीखने को मिलते हैं। खेलकूद से विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल को बढ़ावा मिलता है और खेलकूद विद्यार्थियों के जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम बनता है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जिला कराटे एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र पाल, महासचिव गोपाल कृष्ण आदि मौजूद रहे। संवाद